कालपत्र
English

रिफ़ंड नीति

सदस्यता: भुगतान के 7 दिनों के भीतर रिफ़ंड माँग सकते हैं, अगर आपने प्रीमियम सुविधाओं का उपयोग बहुत कम किया है। उसके बाद रद्द करने पर अवधि ख़त्म होने तक सुविधा चालू रहेगी, आंशिक रिफ़ंड नहीं।

छपे कैलेंडर: छपाई शुरू होने से पहले ऑर्डर रद्द करने पर पूरा पैसा वापस। ख़राब या क्षतिग्रस्त कैलेंडर मिलने पर 7 दिनों में फ़ोटो भेजें — हम बदलकर भेजेंगे या पैसे लौटाएँगे।

रिफ़ंड उसी माध्यम (UPI/कार्ड) में 5–7 कार्य दिवस में।

संपर्क: support@example.com